हालात

उत्तराखंडः रामनगर में जंगल किनारे 10 से ज्यादा बंदरों की एक साथ मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में कुछ लोग लकड़ी लेने जंगल जा रहे थे। तभी रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर बाल सुंदरी मंदिर के पास काफी संख्या में मरे हुए बंदर दिखाई दिए। जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी।

उत्तराखंड के रामनगर में जंगल किनारे 10 से ज्यादा बंदरों की एक साथ मौत से मचा हड़कंप
उत्तराखंड के रामनगर में जंगल किनारे 10 से ज्यादा बंदरों की एक साथ मौत से मचा हड़कंप फोटोः IANS

उत्तराखंड के रामनगर में बाल सुंदरी मंदिर के पास जंगल किनारे एक साथ कई बंदरों के शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही वन विभाग की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि किसी ने खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर बंदरों को खिला दिया होगा जिससे उनकी मौत हो गई।

दरअसल, रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में कुछ लोग लकड़ी लेने जंगल जा रहे थे। तभी रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर बाल सुंदरी मंदिर के पास काफी संख्या में मरे हुए बंदर दिखाई दिए। जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वनाधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बंदरों के शवों को कब्जे में ले लिया।

फिलहाल इतनी बड़ी संख्या में बंदरों की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। वन आरक्षी वीरेंद्र प्रसाद पांडे का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा बंदरों की एक साथ मौत हुई है, जिनके शव मिले हैं। वन विभाग की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इतनी बड़ी तादाद में बंदरों की मौत कभी भी राजनीतिक रूप ले सकती है। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी एक साथ कई बंदरों की मौत पर रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा हुआ मामला है। बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष हृदयेश शर्मा ने कहा कि वो वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो