हालात

उत्तराखंड: बेकाबू होकर पिकअप वैन खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

चंपावत में जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त पिकअप वैन में करीब 20 लोग सवार थे। खबरों के मुताबिक, सभी लोक एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन अंतिम संस्कार में शामिल होने से पहले ही रस्ते में ही पिकअप वैन बेकाबू होकर खाई में गिर गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड के चंपावत में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के पिथौरागढ़ रोड पर एक बेकाबू पिकअप वैन के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौक पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन को हादसे की सूचना दी।

मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन की टीम ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त पिकअप वैन में करीब 20 लोग सवार थे। खबरों के मुताबिक, सभी लोक एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन अंतिम संस्कार में शामिल होने से पहले ही रस्ते में ही पिकअप वैन बेकाबू होकर खाई में गिर गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए