
दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कांवड़ियों का उत्पात देखने को मिला है। बुलंदशहर के बुकलाना गांव में कांवड़ियों के दो गुटों में हुए झगड़े के बाद यहां के रजवाहा पुल पर कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। कांवड़ियों ने पुलिस की जीप पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं कांवड़ियों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा, पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए पुलिस वालों को मौके से भागना पड़ा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया।
Published: undefined
पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर बुकलाना गांव में दो कांवड़ियों में बुधवार को झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद रजवाहा पुल पर ये कांवड़िये बैठ गए थे और वहीं पर हंगामा कर रहे थे। इस मारपीट में दो कांवड़िये घायल भी हो गए थे। पुलिस को जब इस बात की खबर लगी तो मौके पर पहंची और केस दर्ज कर दोनों घायल कांवड़ियों को अस्पताल पहुंचाया। उस वक्त मामला शांत हो गया था। बाद में एक बार फिर रजवाहा पुल पर इसी मामले को लेकर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया, और मौके पर मौजूद पुलिस जीप पर हमला कर दिया।
Published: undefined
इससे पहले दिल्ली के मोती नगर में भी बुधवार को कांवड़ियों का उत्पात देखने को मिला था। जहां एक कार के छू जाने पर कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया और बीच सड़क पर ही गाड़ी में तोड़फोड़ कर पलट दी थी।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कांवड़ियों का तांडव, कार छू गई तो पुलिस के सामने सरेआम गुंडागर्दी
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined