हालात

यूपी: दलित युवक ने मुस्लिम युवती से की शादी तो पिता को पंचायत ने थूक चाटने पर किया मजबूर

यूपी के बुलंदशहर में दलित युवक द्वारा दूसरे समुदाय में शादी करने से नाराज पंचायत ने पूरे परिवार को गांव छोड़कर जाने के लिए कहा है। युवक के पिता का आरोप है कि पंचायत ने उनकी पत्नी और बेटी को नग्न कर गांव में घुमाने का भी फरमान सुनाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया यूपी के बुलंदशहर में दलित पर अत्याचार

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में दलितों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बुलंदशहर के सोंडा हबीबपुर गांव में सामने आया है। जहां एक दलित युवक द्वारा मुस्लिम युवती से शादी करने पर उसके पिता को पंचायत ने थूककर चाटने के लिए मजबूर किया। दलित युवक द्वारा दूसरे समुदाय में शादी करने से नाराज पंचायत ने पूरे परिवार को गांव छोड़कर जाने का फरमान सुनाया है। युवक के पिता का यह भी आरोप है कि पंचायत ने उनकी पत्नी और बेटी को नग्न कर गांव में घुमाने का भी फरमान सुनाया है।

पीड़ित ने पूर मामले की शिकायत पुलिस में की है। इस मामले में एसपी देहात ने कहा, “एक दलित व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत में कहा गया है कि पंचायत ने उन्हें थूककर चाटने के लिए कहा, क्योंकि उनके बेटे ने एक मुस्लिम लड़की से शादी की है। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।”

पंचायत के फरमान के बाद पीड़ित परिवार डरा हुआ है। आलम यह है कि उन्हें गांव के लोगों से छिपकर रहना पड़ रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला