हालात

महाराष्ट्र: पुणे-नासिक हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वैन ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौके पर मौत, 12 घायल

मवार देर रात एक एसयूवी कार ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में 5 महिलाओं ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक शिरोली गांव के पास सोमवार देर रात एक एसयूवी कार ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में 5 महिलाओं ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया