हालात

वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित, भोपाल से दिल्ली जा रही थी ट्रेन

भारतीय रेलवे ने बताया कि मध्य प्रदेश के रवाई केथोरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में आग लगने की खबर है। खबरों के मुताबिक, आज सुबह जैसे ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन निकलने लगी उसके के सी-14 कोच में बीना स्टेशन के पास आग लग गई।

भारतीय रेलवे ने बताया कि मध्य प्रदेश के रवाई केथोरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच के बाद ट्रेन जल्द रवाना की जाएगी

आग की खबर से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और लगभग सभी यात्री सामान सहित ट्रेन से बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन में 36 यात्री थे। आग कोच के नीचे लगी बैटरी में लगी थी। ट्रेन में आग देखकर आसपास से गांववाले भी पहुंचे। बीना स्टेशन से दुर्घटना राहत यान को मौके के लिए रवाना किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ममता को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या

  • ,
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास विस्फोट, 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल,बढ़ने लगा मौत का आंकड़ा

  • ,
  • बिहार: बाढ़ग्रस्त शेखपुरा में लोगों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश, किया हंगामा

  • ,
  • 'यदि निर्वाचन आयोग दबाव में फैसले लेता है तो लोकतंत्र खतरे में है', TMC मामले को लेकर संजय राउत का आरोप