हालात

वाराणसी: कैंट स्‍टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 2 लोग घायल, एक साल पहले 15 की गई थी जान

वाराणसी में कैंट स्‍टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर शुक्रवार को फिर हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। बता दें कि इसी जगह पर 15 मई 2018 को फ्लाईओवर के दो बीम नीचे ट्रैफिक पर गिर पड़ी थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

वाराणसी में कैंट स्‍टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शंटरिग गिरने से एक बार फिर हादसा हो गया। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे ने एक बार फिर 15 मई 2018 को हुई घटना की याद को ताजा कर दिया है। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।

Published: 11 Oct 2019, 6:59 PM IST

दरअसल, शुक्रवार की शाम को अचानक फ्लाईओवर पर की गई शंटरिंग भरभरा कर गिर पड़ी। इस घटना में निर्माणधीन फ्लाईओवर पर काम कर रहे 4 मजदूर भी गिर गए और फ्लाईओवर से निकली छड़ों से लटक गए। घायल मजदूरों को रस्‍सी के सहारे छड़ों के बीच निकाला गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Published: 11 Oct 2019, 6:59 PM IST

इस घटना ने एक बार लापरवाही को उजागर कर दिया है। खबरों के मुताबिक, बिना रोड ब्‍लॉक किए निर्माणधीन फ्लाईओवर पर काम चल रहा था। फ्लाईओवर की ओर सुरक्षा को लेकर टीआरबी के जवानों की डयूटी लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद यातायात जारी रहा।

Published: 11 Oct 2019, 6:59 PM IST

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सेतु निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पहले हुए हादसे में भी कड़ी कार्रवाई की गई थी, इस बार फिर की जाएगी।

Published: 11 Oct 2019, 6:59 PM IST

गौरतलब है कि इसी जगह पर 15 मई 2018 को बड़ा हादसा हुआ था। फ्लाईओवर के दो बीम नीचे ट्रैफिक पर गिर पड़ी थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर कई लापरवाही उजागर हुई थी। इस मामले की जांच में सेतु निगम के अधिकारियों को दोषी पाया गया था। अधिशासी अभियंता, प्रोजेक्‍ट मैनेजर समेत तमाम अधिकारियों को जेल जाना पड़ा था। इसके बावजूद सेतु निगम निर्माण में लगातार मानकों की अनदेखी कर रहा था।

Published: 11 Oct 2019, 6:59 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 11 Oct 2019, 6:59 PM IST