
आजकल लोग सेहत को लेकर पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं। फिर भी एक सवाल अक्सर उठता है, क्या प्रोटीन के लिए नॉनवेज जरूरी है? दरअसल, यह पूरी तरह सही धारणा नहीं है। शाकाहारी भोजन में भी ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जो शरीर को जरूरी प्रोटीन देने के साथ-साथ ताकत और संतुलन बनाए रखते हैं।
सही संयोजन और संतुलित आहार अपनाकर शाकाहारी लोग भी अपनी दैनिक प्रोटीन जरूरत आसानी से पूरी कर सकते हैं।
Published: undefined
आयुर्वेद कहता है कि वही भोजन श्रेष्ठ है, जो आसानी से पच जाए और शरीर की जीवन शक्ति बढ़ाए। इसी कारण दूध और उससे बने पदार्थों को विशेष स्थान दिया गया है।
पनीर इसका प्रमुख उदाहरण है। यह मांसपेशियों को मजबूती देता है और शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में सहायक माने जाते हैं। इसलिए फिटनेस पसंद करने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
Published: undefined
दूध और दही भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। खासकर दही पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। जब पाचन सही रहता है, तब शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। इसका सीधा फायदा प्रोटीन उपयोग में दिखता है।
Published: undefined
सोयाबीन को अक्सर प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे बल्य यानी ताकत बढ़ाने वाला माना गया है। इसमें लगभग सभी जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को संपूर्ण पोषण देते हैं।
इसी वजह से टोफू और सोया चंक्स आजकल फिटनेस डाइट का हिस्सा बनते जा रहे हैं। इन्हें दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है और ये कोलेस्ट्रॉल संतुलित रखने में मदद करते हैं।
Published: undefined
भारतीय रसोई में दालें सदियों से भोजन का अहम हिस्सा रही हैं। आयुर्वेद में दालों को सात्त्विक आहार माना गया है, जो ऊर्जा देने के साथ मानसिक संतुलन भी बनाए रखता है।
वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो जब दाल और चावल साथ खाए जाते हैं, तो यह संयोजन संपूर्ण प्रोटीन का रूप ले लेता है। यही कारण है कि दाल-चावल को संतुलित और ताकतवर भोजन कहा जाता है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए उपयुक्त माना जाता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined