हालात

लद्दाख में 26 जवानों को ले जा रहा वाहन नदी में गिरा, 7 जवानों की मौत, राहुल और प्रियंका गांधी ने जताया दुख

लद्दाख में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में सात सैनिकों का निधन हो गया। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

लद्दाख में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में सात सैनिकों का निधन हो गया। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना में 19 जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में चल रहा है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि लद्दाख के तुरतुक इलाके में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक सूत्र ने कहा, "इस हादसे में सात जवानों की जान चली गई। वायुसेना घायलों को पश्चिमी कमान के अस्पताल में पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है।"

Published: 27 May 2022, 6:32 PM IST

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह नौ बजे लद्दाख के परतापुर के ट्रांजिट कैम्प से 26 सैनिकों को लेकर एक गाड़ी हनीफ सब सेक्टर के अग्रिम चौकी की ओर रवाना हुई। थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर सैनिकों को लेकर जा रहा वाहन सड़क से फिसलकर 50 से 60 फ़ीट गहरी श्योक नदी में जा गिरा।

Published: 27 May 2022, 6:32 PM IST

इस घटना पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ हुए दर्दनाक हादसे के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं हमारे घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

Published: 27 May 2022, 6:32 PM IST

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस घटना को पीड़ादाई बताया है। उन्होंने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों को कष्ट सहने का साहस दें एवं सभी घायल जवानों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

प्रियंका ने ट्विट कर कहा, "लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सड़क हादसे में 7 जवानों की शहादत की खबर बहुत ही पीड़ादाई है। शहीद जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों को कष्ट सहने का साहस दें एवं सभी घायल जवानों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।"

Published: 27 May 2022, 6:32 PM IST

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 27 May 2022, 6:32 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 27 May 2022, 6:32 PM IST