हालात

अभिनेता दिलीप कुमार के घर 12 दिन में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, उनके दूसरे छोटे भाई का भी निधन

दिलीप कुमार के भाई का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया कि कोरोना वायरस का इलाज करा रहे 90 साल के एहसान खान को हृदय संबंधी बीमारियां, हाइपर टेंशन और एल्जाइमर जैसी बीमारियां भी थीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेता दिलीप कुमार के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिर्फ 12 दिन के भीतर उनके दूसरे छेटे भाई एहसान खान का मुंबई में कोरोना वायरस से निधन हो गया है। अभिनेता के परिवार में कोरोना वायरस से यह दूसरी मौत है। दिलीप कुमार के भाई एहसान खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में रात 11.00 बजे कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उनका इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया कि कोरोना वायरस का इलाज करा रहे 90 साल के एहसान खान को हृदय संबंधी बीमारियां, हाइपर टेंशन और एल्जाइमर जैसी बीमारियां भी थीं।

Published: undefined

गौरतलब है कि इससे पहले दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई असलम खान का भी कोरोना वायरस की की वजह से निधन हो गया था। वह 88 साल के थे। उन्हें भी मुंबई के लीलवती अस्पताल भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार के के दोनों भाई अहसान और असलम खान को 15 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 15 अगस्त की रात को अहसान और असलम खान को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब दोनों भाइयो का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था। असलम खान का 21 अगस्त को ही निधन हो गया था।

Published: undefined

दोनों भाइयों का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने बताया था कि इन्हें बाय-पैप वेंटिलेटर पर रखा गया और दोनों आईसीयू में भर्ती थे। दिलीप कुमार दोनों भाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined