हालात

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन अगले नौसेना प्रमुख नियुक्त, एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह लेंगे

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है नौसेना प्रमुख के रूप में उनका ध्यान सैन्यबल के जारी आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहने की संभावना है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को शनिवार को भारत का अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया। वह एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे जो 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। वाइस एडमिरल स्वामीनाथन फिलहाल पश्चिमी नौसेना कमान के ‘फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ’ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है नौसेना प्रमुख के रूप में उनका ध्यान सैन्यबल के जारी आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहने की संभावना है।

Published: undefined

फ्लैग ऑफिसर एक जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे और वह संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्धकला के विशेषज्ञ हैं। वह खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), ब्रिटेन के श्रीवेनहैम स्थित ‘ज्वाइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज’, कारंजा स्थित नौसेना युद्ध महाविद्यालय और न्यूपोर्ट स्थित ‘यूएस नेवल वार कॉलेज’ के पूर्व छात्र हैं। परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित एडमिरल ने अपने नौसैन्य करियर में अभियान, स्टाफ और प्रशिक्षण संबंधी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह मिसाइल पोत आईएनएस विद्युत और आईएनएस विनाश, मिसाइल कॉर्वेट आईएनएस कुलिश, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मैसूर और विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य की कमान भी संभाल चुके हैं।

Published: undefined

रियर एडमिरल के रूप में पदोन्नति के बाद उन्होंने कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैन्य कमान मुख्यालय में मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) के रूप में सेवाएं दीं वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने भारतीय नौसेना सुरक्षा दल के गठन में भी अहम भूमिका निभाई। यह दल नौसेना के सभी क्षेत्रों में अभियानगत सुरक्षा की निगरानी करता है।

इसके बाद उन्होंने ‘फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग’ के रूप में सेवाएं दीं। बाद में उन्हें पश्चिमी बेड़े का फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किया गया। बाद में वह फ्लैग ऑफिसर, अपतटीय रक्षा सलाहकार समूह और भारत सरकार में अपतटीय सुरक्षा एवं रक्षा सलाहकार नियुक्त किए गए।

Published: undefined

वाइस एडमिरल के रूप में पदोन्नति के बाद फ्लैग ऑफिसर ने पश्चिमी नौसैन्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, नियंत्रक कार्मिक सेवाएं और नौसेना मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख के रूप में सेवाएं दीं। अपने मौजूदा कार्यभार से पहले वह नौसेना के उपप्रमुख थे।

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन की शैक्षणिक योग्यताओं में नयी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से बीएससी, कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से दूरसंचार में एमएससी और लंदन के किंग्स कॉलेज से रक्षा अध्ययन में एमए की डिग्री शामिल हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से सामरिक अध्ययन में एमफिल और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पीएचडी भी की है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined