हालात

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को घोषित किया अपना उम्मीदवार

बीजेपी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाया है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

बीजेपी संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र के राज्यपाल चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में रविवार को नामित किया। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह घोषणा करते हुए कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापक विचार-विमर्श के बाद राधाकृष्णन के नाम पर फैसला किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि वाले राधाकृष्णन तमिलनाडु के एक वरिष्ठ बीजेपी नेता हैं। नड्डा ने ओबीसी नेता और दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके राधाकृष्णन (67) को इस संवैधानिक पद पर सर्वसम्मति से चुने जाने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं ने पिछले सप्ताह विपक्षी दलों से बात की थी और आगे भी करते रहेंगे।

चंद्रपुरम पोन्नुस्वामी राधाकृष्णन फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। उन्होंने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इससे पहले डेढ़ वर्ष तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में सेवा दे चुके हैं।

चंद्रपुरम पोन्नुस्वामी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तिरुपुर, तमिलनाडु में हुआ था। राधाकृष्णन ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत करते हुए, वे 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने। 1996 में राधाकृष्णन को तमिलनाडु बीजेपी का सचिव नियुक्त किया गया। 1998 में वे पहली बार कोयंबटूर से लोकसभा के लिए चुने गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: घटेगी या बढ़ेगी आपकी EMI?RBI गवर्नर ने किया मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान, ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

  • ,
  • महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ा तो जेल और भारी जुर्माना

  • ,
  • यमन के पास भारतीय जहाज पर हूती का ड्रोन से हमला, अटैक के बाद डूबा जहाज, सभी 13 भारतीय सुरक्षित बचाए गए

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, बंगाल, असम और केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  • ,
  • इब्राहिम अल्काजीः आधुनिक भारतीय रंगमंच के पितामह, NSD में लाई क्रांति, दिए नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी जैसे कलाकार