
महाराष्ट्र के नागपुर भारी बारिश से कई इलाको में पानी भर गया है। भारी बारिश से अंबाझरी झील लबालब भर गई है। इससे आसपास के निचले क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। शहर के अन्य हिस्से भी प्रभावित हुए हैं। नागपुर के कलेक्टर ने बाढ़ और बारिश के चलते जिले में और शहर में स्कूल और कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी है। अंबजहारी लेक इलाके में एनडीआरएफ की एक टीम को तैनात किया गया है, जो लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए