
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'नायक नहीं खलनायक है तू' गीत पर खूब थिरक रहे हैं। यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बीजेपी नेता के बेटे और विधायक आकाश अपने चाहने वालों से घिरे नजर आ रहे हैं और फिल्म 'खलनायक' का टाइटल गीत बज रहा है। इस गीत के संगीत और बोल के साथ आकाश थिरक रहे हैं। यह वीडियो एक स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर मंगलवार को आयोजित समारोह का बताया जा रहा है। इस वीडियो को नवजीवन पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि इंदौर के विधानसभा-3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय पिछले दिनों क्रिकेट का बल्ला चलाने के मामले में सुर्खियों में रहे थे। तब उन्होंने अतिक्रमण तोड़ने गए नगर निगम के अफसरों पर बल्ला चला दिया था। इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी नाराजगी जताई थी।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 18 Sep 2019, 5:59 PM IST