हालात

वीडियो: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत पर माता-पिता हुए गदद, बोले- ये देश के लिए गर्व की बात

नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा कि यह पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वह पूरे देश का बेटा है। वह देश के लिए प्रदर्शन करता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हंगरी के बुदापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो इवेंट के मेन्स फाइनल में नीरज चोपड़ा द्वारा गोल्ड मेडल जीतने के बाद हरियाणा के पानीपत में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। घर पर जश्न का माहौल है। नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने कहा कि उसने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उसके वापस आने के बाद हम जश्न मनाएंगे।

नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा कि यह पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वह पूरे देश का बेटा है। वह देश के लिए प्रदर्शन करता है।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने दूसरे ही प्रयास में सुनिश्चित कर दिया था कि गोल्ड उनकी ही झोली में गिरेगा। उन्होंने अपने दूसरे अटेम्प्ट में 88.17 मीटर तक भाला फेंका। हालांकि पहले प्रयास में उनसे गलती हो गई थी। लेकिन दूसरे अटेम्प्ट में उन्होंने बाजी को एक तरह से अपने नाम कर लिया। इस तरह नीरज चोपड़ा पहले भारतीय एथलीट बन गए, जिसने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता हो।

इसे भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले बने पहले भारतीय

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Aug 2023, 12:06 PM IST

  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना