हालात

विनेश फोगट ने किया संन्यास का ऐलान, लिखा - मां कुश्ती जीत गई, मैं हार गई

विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने एक छोटे और बेहद भावुक पोस्ट में लिखा है अलविदा कुश्ती। उन्होंने अपने संन्यास की जानकारी ट्विटरपर दी है।

 विनेश फोगट
विनेश फोगट 

ओलम्पिक चैंपियन और मशहूर कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगट अब अखाड़े मेें नजर नहीं आएंगी। उन्होंने गोल्ड मेडल के लिए होने वाले फाइनल से डिस्क्वालीफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है। विनेश फोगट ने अपने संन्यास की जानकारी एक्स के जरिए दी। उन्होंने संन्यास लेते हुए कहा की वो देशवासियों की हमेशा कर्जदार रहेंगी।

विनेश फोगट के ट्वीट से वह दुख साफ झलक रहा है जो उन्होंने पेरिस में अपने साथ हुई घटनाओं से महसूस किया है। और इसी से व्यथित होकर उन्होंने संन्यास का ऐलान किया है। पेरिस ओलंपिक में विनेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 50 किलो वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। इस तरह वे ओलंपिक फाइनल खेलने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन चुकी थीं। लेकिन, फाइनल से कुछ घंटे पहले उन पर ओवरवेट होने का आरोप लगा और वो डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग