हालात

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों और ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी में 3 की मौत

अधिकारियों ने कहा कि दोनों सशस्त्र समूह एक ही समुदाय के हैं। अधिकारी ने बताया कि मारे गए तीन लोगों में से दो वीवीएफ और एक यूकेएलएफ कैडर है। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को क्षेत्र में भेजा गया है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों और ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी में 3 की मौत
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों और ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी में 3 की मौत फोटोः IANS

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की खबर है। तेंगौपाल जिले के मोलनोई में शुक्रवार को दो सशस्त्र समूहों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी आदिवासी उग्रवादी संगठन यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) और विलेज वालंटियर फोर्स (वीवीएफ) के कैडरों के बीच हुई।

उन्होंने कहा कि दोनों सशस्त्र समूह एक ही समुदाय के हैं। अधिकारी ने बताया कि मारे गए तीन लोगों में से दो वीवीएफ और एक यूकेएलएफ कैडर है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि गोलीबारी में मरने वालों की संख्या चार थी- तीन वीवीएफ सदस्य और एक यूकेएलएफ कैडर, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अधिकारियों ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को क्षेत्र में भेजा गया है। यह घटना पिछले शनिवार को दक्षिणी असम के साथ मणिपुर के जिरीबाम जिले में हुई गोलीबारी और आगजनी की घटना के कुछ दिनों बाद हुई है। इसके एक दिन बाद मैतेई और हमार आदिवासी समूहों ने शांति वार्ता के लिए एक बैठक की और सामान्य स्थिति लाने और घटनाओं को रोकने के लिए पूर्ण प्रयास करने का संकल्प लिया था।

वहीं इससे पहले जिरीबाम में 14 जुलाई को एक संयुक्त गश्ती दल पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई थी और तीन अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मणिपुर में पिछले साल भड़की हिंसा का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत