हालात

यूपी के बांदा में वायरल बुखार का कहर! एक दिन में सामने आए 400 मरीज, अब तक 4 हजार लोग चपेट में आए

जिला मलेरिया अधिकारी और सीएमएस ने बताया कि पूरे जिले में गुरुवार को करीब 400 मरीज सामने आए। इसमें से 51 बच्चे शामिल हैं। जिले में अब तक 4000 मरीज वायरल बुखार की चपेट में आ चुके हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के बांदा में वायरल बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला मलेरिया अधिकारी और सीएमएस ने बताया कि पूरे जिले में गुरुवार को करीब 400 मरीज सामने आए। इसमें से 51 बच्चे शामिल हैं। जिले में अब तक 4000 मरीज वायरल बुखार की चपेट में आ चुके हैं।

फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव सभी स्थानों पर डेंगू अपना कहर दिखा रहा है। उन्नाव में बुधवार के दिन 30 लोग पीड़ित पाए गए हैं। उन्नाव के जिला अस्पताल में लगभग 678 लोग ओपीडी में डेंगू और वायरल बुखार के कारण पहुंचे। इनमें से अधिकतर लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। वहीं रैपिड टेस्ट में 14 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।

फिरोजाबाद में बीते 24 घंटे में 15 और मरीजों की मौत हो घई है. वहीं इस कारण डेंगू और वायरल बुखार से मरने वालों की संख्या 150 पहुंच चुकी है

कानपुर जिले के सीएमएस डॉ. अनिल निगम ने बताया कि उर्सला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बुखार के 75-100 मरीज सामने आ रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए