हालात

विवेक तिवारी हत्यकांड: योगी की पुलिस ने जिस सिपाही को दिया था क्लीन चिट, कोर्ट ने उस पर केस चलाने का दिया आदेश

विवेक तिवारी हत्यकांड में आरोपी सिपाही संदीप को सिर्फ मारपीट का ही आरोपी बनाया गया था। यही नहीं इससे पहले पुलिस ने संदीप को क्लीन चिट भी दिया था। शुरू से ही पुलिस का रवाया आरोपी सिपाही संदीप को लेकर सवालों घेरे में था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विवेक तिवारी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश की लखनऊ की एडीजे कोर्ट में योगी की पुलिस को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी सिपाही संदीप कुमार पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। आरोपी संदीप को 22 मार्च तक कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने पुलिस की दलील को सिरे से खारिज कर दिया है।

Published: 08 Mar 2019, 9:54 AM IST

यहां गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस ने आरोपी संदीप को सिर्फ मारपीट का ही आरोपी बनाया था। यही नहीं इससे पहले पुलिस ने संदीप को क्लीन चिट भी दिया था। शुरू से ही पुलिस का रवाया आरोपी सिपाही संदीप को लेकर सवालों घेरे में था। पुलिस पर आरोपी सिपाही संदीप को बचाने का भी आरोप लगा था। यहां नहीं इस मामले में एसआईटी ने भी अपनी जांच रिपोर्ट डीजीपी ओपी सिंह को सौंपी थी। एसआईटी रिपोर्ट में प्रशांत चौधरी को ही हत्या का मुख्य आरोपी बताया था, इसमें सिपाही संदीप कुमार को हत्या का आरोपी नहीं बताया थ।

गौरतलब है कि लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में 29 सितंबर, 2018 की रात को एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस कर्मियों पर हत्या का आरोप लगा था।

Published: 08 Mar 2019, 9:54 AM IST

इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। पुलिस ने चार्जशीट में सिपाही प्रशांत चौधरी के खिलाफ हत्या की धारा लगाते हुए पूरी वारदात का मुख्य आरोपी बताया गया था। वहीं इस मामले में दूसरे आरोपी सिपाही संदीप को क्लीन चिट दी गई थी।

Published: 08 Mar 2019, 9:54 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Mar 2019, 9:54 AM IST

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा