हालात

'वोटर अधिकार यात्रा': खड़गे बोले- संविधान खतरे में है, बीजेपी के सत्ता में रहने तक लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं

खड़गे ने आरोप लगाया, ‘‘जब तक बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। वे वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग मोदी सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहा है।’’

फोटो: INC
फोटो: INC 

बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर कहा कि बिहार के सासाराम से शुरू हो गई है।उन्होंने कहा, "बिहार लोकशाही की जन्मभूमि है। राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू हो रही है। यह यात्रा 16 दिनों में 20 जिलों से होकर 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका समापन 1 सितंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा... तेजस्वी यादव और तमाम नेता इसमें हिस्सा लेंगे। आप अपने हित में, देश हित में, संविधान बचाने के लिए की जा रही इस यात्रा का समर्थन करें।"

खड़गे ने आरोप लगाया कि जब तक केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। बिहार के सासाराम में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब तक बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। वे वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग मोदी सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहा है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ की और कहा कि वह पिछले 100 साल से देश की सेवा कर रहा है... लेकिन इस संगठन ने अंग्रेजों के साथ काम किया। उन्होंने उन लोगों का समर्थन किया जो भारत की आजादी के खिलाफ थे। कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।’’

खड़गे ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार को जनता ‘‘उखाड़ फेंकेगी’’। जब तक नरेंद्र मोदी को सरकार से नहीं हटाएंगे, तब तक ⦁जनता के वोट सुरक्षित नहीं रहेंगे ⦁लोगों का हक सुरक्षित नहीं रहेगा ⦁आजादी सुरक्षित नहीं रहेगी।

खड़गे ने कहा कि बिहार में गरीब, मजदूर, आदिवासी, अल्पसंख्यक वर्ग के 65 लाख वोट काटे गए। BJP-JDU वोट काटकर सरकार बनाना चाहती है। बाबा साहेब अंबेडकर जी, गांधी जी, नेहरू जी ने आपको जो वोट का हक दिया है, उसे किसी को छीनने मत दीजिए। आप लोग मजबूती के साथ INDIA गठबंधन का साथ दीजिए, ताकि इस सरकार को बदला जा सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!