जब योगासन करते-करते हाथी की पीठ से धड़ाम से गिरे बाबा रामदेव, देखें वीडियो
बाबा रामदेव अपने तरह-तरह करतबों के लिए मशहूर हैं। लेकिन इस बार एक करतब करना उन्हें ही महंगा पड़ गया जब वह हाथी की पीठ से धड़ाम हो गए और खुद की पीठ के बल जमीन पर गिर पड़े।
By नवजीवन डेस्क
वीडियो स्क्रीन ग्रैब
बाबा रामदेव को आपने अक्सर तरह-तरह के योग और योग के नाम पर करतब करते देखा होगा। कभी किसी स्टूडियो में एंकर के साथ उठक-बैठक, तो कभी सिर के बल खड़े होकर शीर्षासन। लेकिन उत्तर प्रदेश के मथुरा में उन्होंने हाथी की पीठ पर बैठकर ऐसा आसन लगाया कि गजराज असहज हो गए। बाबा रामदेव अभी आसन की पूर्ण मुद्रा में भी नहीं पहुंचे थे कि गजराज हिल उठे और इसके साथ ही बाबा खुद अपनी पीठ के बल जमीन पर आ गिरे। नीचे देखिए यह वीडियो जिसे ट्वीट किया है पंकज उपाध्या ने। उन्होंने पूछा है कि बाबा आखिर यह कौन सा आसन है
Published: undefined
मामला मथुरा का है, जहां सोमवार को बाबा रामदेव महावन के रामनरेती आश्रम में यह करतब दिखा रहे थे। बाबा के जमीन पर गिरते ही लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। गनीमत रही कि बाबा रामदेव को इसमें ज्यादा चोट नहीं आई।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए