
पीएम मोदी वीआइपी कल्चर खत्म करने का लाख दावा कर ले लेकिन बीजेपी के नेता वीआइपी कल्चर की मानसिकता से बाहर नहीं निकल नहीं पा रहे हैं। इसकी बानगी योग दिवस के दिन यूपी के शाहजहांपुर में देखने को मिला। जब योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने एक कर्मचारी से जूते पहने। इस दौरान वहां पर जिले के अन्य नेता, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों समेत सैंकड़ों लोग मौजूद थे।
Published: 22 Jun 2019, 9:13 AM IST
दरअसल कैबिनेट मंत्री और शाहजहांपुर जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी रामलीला मैदान में योग दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। योग करने के बाद जब योगी के मंत्री उठे तो उन्होंने खुद झुकने के बजाय एक कर्मचारी से जूता पहनाने के लिए कहा। इस दौरान मौजूद किसी शख्स ने ये वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Published: 22 Jun 2019, 9:13 AM IST
वीडियो सामने आने के बाद मंत्री ने इस मामले पर सफाई दी है और इस घटना की तूलना भगवान राम से कर दी है। उन्होंने कहा, “अगर कोई भैया, भतीजा या परिवार का व्यक्ति हमें यदि जूता पहना दे, तो यह तो हमारा वह देश है जहां भगवान राम के खड़ाऊ रख के भरत जी ने 14 साल राज किया था, आपको तो इस बात की तारीफ करनी चाहिए।”
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर योगी के मंत्री की खूब आलोचना हो रही है। लोगों ने लिखा कि जो जूते पहनने के लिए नहीं झुक सकता, उसने योग कैसे किया होगा, ये भी बड़ा सवाल है।
Published: 22 Jun 2019, 9:13 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Jun 2019, 9:13 AM IST