
बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, पीवी. नरसिम्हा राव के अलावा कृषि वैज्ञानिक डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया।चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा का भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने स्वागत किया है।
Published: undefined
राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की बहुत पुरानी डिमांड थी कि किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए। आज वह मांग पूरी हुई। साथ ही डॉ. स्वामीनाथन और पीवी नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न दिया गया है। हम भारत सरकार का तहेदिल से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं।
Published: undefined
टिकैत ने कहा कि डबल शुक्रिया भी अदा कर देंगे, अगर डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट भी लागू हो जाए, जिसका इंतजार लंबे समय से किसान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में डॉ. स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने को कहा था। बीजेपी ने देश में दो बार अपनी सरकार बनाई। लेकिन आज तक सिफारिश लागू नहीं की गई।
Published: undefined
राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की फसल सस्ते में लूटी जा रही है, दिल्ली में 13 महीने तक किसानों का धरना प्रदर्शन चला, देश में एमएसपी गारंटी कानून एक बड़ा मुद्दा है, जिसे लागू होना चाहिए। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, जनता खुद तय करेगी, वोट देना है या नहीं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined