हालात

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सर्दी की विदाई, 28 डिग्री तक पहुंचा तापमान, फरवरी में ही गर्मी का अहसास

दिल्ली में आज को न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय मौसम साफ रहेगा। तापमान में कमी कोई संभावना नहीं है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड की बिदाई हो गई है। इसके साथ ही चटख धूफ खिलने लगी है। आलम यह है कि इस कड़ी धूप की वजह से लोगों को फरवरी के महीने में गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी राजधानी में तेज धूप खिलेगी।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज को न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय मौसम साफ रहेगा। तापमान में कमी कोई संभावना नहीं है। 17 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो, सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। आईएमडी मुताबिक, सुबह 8 बजे आद्रता का स्तर 97 फीसदी रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को 263 रहा जो 'खराब' श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता के स्तर में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं। राजधानी में 9 फरवरी को एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शनिवार को एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में यानी 152 दर्ज किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग

  • ,
  • वोट चोरी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, याचिकाकर्ता की ये है मांग

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, देश भर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किल बढ़ी, महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न केस में निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल