हालात

जम्मू-कश्मीर में आखिरकार बदला मौसम, कई इलाकों में हुई बर्फबारी-बारिश

गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज, पीर की गली, मुगल रोड, कटड़ा की भैरो घाटी (माता वैष्णो देवी धाम) सहित भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के सटे कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू कश्मीर में डेढ़ माह से अधिक का सूखे और कोहरे के दौर में बदलाव हुआ है। शुक्रवार को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, कुछ मैदानी क्षेत्रों में बारिश और वहीं कुछ में धूप खिली है।

जानकारी के मुताबिक गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज, पीर की गली, मुगल रोड, कटड़ा की भैरो घाटी (माता वैष्णो देवी धाम) सहित भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के सटे कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। मुगल रोड, एसएसजी रोड आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हालांकि जम्मू-श्रीनगर हाईवे 44 पर यातायात जारी है।

जम्मू संभाग के पुंछ जिले के निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई है। पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। इसके चलते पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाला ऐतिहासिक मुगल रोड यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बर्फबारी न होने के चलते पहली बार मुगल रोड पर 25 जनवरी तक यातायात के लिए खुला रहा। इससे पहले इन दिन बर्फबारी के कारण यह मार्ग अक्सर बंद हो जाया करता था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम