
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो-तीन घंटों के लिए कई राज्यों के विभिन्न जिलों में नाउकास्ट चेतावनी जारी की है। विभाग ने तेज हवाओं, भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में अचानक मौसम बदल सकता है।
Published: undefined
रेड अलर्ट उन जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं (लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा) और भारी बारिश (15 मिलीमीटर प्रति घंटा से अधिक) के साथ बिजली और गरज की आशंका है। पंजाब के बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और संगरूर जिलों में लाल चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि तेज हवाएं पेड़ उखाड़ सकती हैं, बिजली के खंभे गिर सकते हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
Published: undefined
ऑरेंज अलर्ट उन जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, 5 से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे की दर से मध्यम वर्षा होने तथा आंधी और वज्रपात की संभावना है।
इस चेतावनी के तहत पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, कूच बिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और उत्तर दिनाजपुर; आंध्र प्रदेश के बापटला, गुंटूर, कृष्णा और एनटीआर; तेलंगाना के बी. कोठागुडेम, खम्मम, महबुबाबाद, मुलुगु, सूर्यापेट और वारंगल; छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा; बिहार के अररिया, औरंगाबाद, बेगुसराय, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कैमूर, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढी, सीवान, सुपौल, वैशाली एवं पश्चिमी चंपारण को अलर्ट पर रखा गया है।
इनके अलावा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, हापुड़, हाथरस, कांशीरामनगर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और संभल; असम के धेमाजी और लखीमपुर; उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर एवं उत्तरकाशी; हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र, पंचकुला और यमुनानगर तथा पंजाब के चंडीगढ़, जालंधर, कपूरथला, मोगा, नवाशहर, पटियाला और सास नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Published: undefined
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके चलते अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
Published: undefined
एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से राजस्थान के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ेंगी। 11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Published: undefined
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में तमिलनाडु के 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौजूदा मौसम प्रणाली के कारण राज्य और पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेशों में कम से कम एक हफ़्ते तक व्यापक बारिश होने की उम्मीद है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के बीच से कर्नाटक के तटीय इलाकों तक फैला कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों से होकर गुजर रहा है।
इस सिस्टम का असर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के मौसम पर पड़ने की उम्मीद है, जिससे कई इलाकों में लगातार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को तिरुनेलवेली और कोयंबटूर जिलों के पहाड़ी और आसपास के इलाकों के साथ-साथ कन्याकुमारी, नीलगिरी, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णगिरि, धर्मपुरी, इरोड, सलेम और रानीपेट जिलों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
Published: undefined
मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि लोग पेड़ों, पुरानी इमारतों, बिजली के खंभों और अन्य कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें। यात्रा पर निकलने से पहले यातायात की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और अनावश्यक यात्रा, विशेषकर दोपहिया वाहनों से, करने से बचें। किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने तथा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही संभावित व्यवधानों को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के लिए कहा गया है।
आईएएनएस और पीटीआई की इनपुट के साथ
Published: undefined