हालात

पहाड़ों पर मौसम ने ली करवट, दोपहर बाद केदारनाथ धाम में बर्फबारी, बारिश से चमोली के जंगलों की आग बुझी

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित हर्षिल घाटी, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में कई घंटे हल्की बारिश जारी रही। गुरुवार रात को भी हर्षिल और गंगोत्री घाटी में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई थी।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। केदारनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई तो वहीं चमोली में बारिश होने से जंगल की आग से राहत मिली। पहाड़ से मैदान तक मौसम सुहावना हो गया और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

केदारनाथ धाम में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। चमोली में भी मौसम का मिजाज बदल गया। यहां दोपहर बाद बारिश और हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से एक ओर जहां तपती गर्मी से निजात मिली। वहीं, जंगलों में लगी आग भी बुझ गई। जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कई घंटे हल्की बारिश हुई। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित हर्षिल घाटी, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में कई घंटे हल्की बारिश जारी रही। गुरुवार रात को भी हर्षिल और गंगोत्री घाटी में बारिश हुई थी।

हालांकि, राजधानी देहरादून में शुक्रवार को भी दिन भर चिलचिलाती धूप खिली रही। जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई थी। मैदानों में अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल