हालात

मौसम अपडेट: 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली-UP का हाल

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मॉनसून की गतिविधियां अब पहले के मुकाबले कमजोर पड़ रही हैं, लेकिन देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 20 राज्यों में आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली कड़कने का भी अनुमान है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।

दिल्ली-UP में बारिश और आंधी का असर

दिल्ली: राजधानी में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 16 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री तक पहुंच सकता है और 17 सितंबर को भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद, आगरा, मुजफ्फर नगर, मथुरा, मुरादाबाद, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, सीतापुर, सहारनपुर, गोंडा, बिजनौर, बस्ती, रामपुर और उन्नाव में बारिश और आंधी की चेतावनी है। इन इलाकों में 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार: पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर समेत 17 जिलों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

MP, राजस्थान और गुजरात में तेज बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश: सागर, नरसिंहपुर, मंडला, नर्मदापुरम, सिवनी, रतलाम, बैतूल, शहडोल, हरदा, खंडवा, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, आगर और देवास में तूफानी बारिश की चेतावनी है। यहां 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान: टोंक, करौली, पाली, दौसा, बाड़मेर, भरतपुर, कोटा, चूरू, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर और उदयपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। हवा के झोंकों की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

गुजरात: अहमदाबाद, गांधीनगर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, मोरबी, पोरबंदर, जामनगर और देवभूमि द्वारका में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गांधी में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अरुणाचल और तमिलनाडु समेत इन इलाकों में भी अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश: कुरुंग कुमे, पूर्वी कामेंग, अपर सियांग, सियांग, दिबांग घाटी, लोअर दिबांग घाटी, लोहित, पापुम पारे, तिरप और लोंगडिंग जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ईटानगर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तमिलनाडु: तिरुपत्तूर, वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई, कृष्णगिरि, धर्मपुरी, इरोड, सलेम, नमक्कल, करूर, त्रिची, अरियालुर, पेरम्बलुर और कल्लाकुरिची जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। चेन्नई में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इन राज्यों के अलावा मौसम विभाग के पूर्वानुमान में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र का भी जिक्र किया गया है। कुल मिलाकर 15 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, आंधी, तेज हवाओं और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में मौसम खराब होने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी एहतियात अपनाने की सलाह दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए