हालात

मौसम अपडेट: यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रहेगा मॉनसून का जोर

मौसम विभाग ने 29 जुलाई को 17 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार, 29 जुलाई के लिए 17 राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, स्थानीय प्रशासन की सलाह मानने और निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है, क्योंकि कई जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

29 जुलाई के लिए जारी अलर्ट में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और उत्तर प्रदेश समेत 17 राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है। कई इलाकों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली में आज और कल भी बारिश के आसार

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, 30 जुलाई को भी पूरे दिन बादल छाए रहने और सुबह से शाम तक मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में 3 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मॉनसून

उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई से मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली और बदायूं में भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और प्रयागराज में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से 3 अगस्त तक भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होती रहेगी।

बिहार में 31 जुलाई से भारी बारिश की संभावना

बिहार में 29 जुलाई को पटना, गया, नालंदा, नवादा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। IMD ने 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

राजस्थान में कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी राजस्थान में 29 जुलाई को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद में बारिश का जोर बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में कई दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

हिमाचल प्रदेश में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 28 से 30 जुलाई के दौरान कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में बारिश का असर बना रहेगा।

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर, गांदरबल, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम, बडगाम, शोपियां, जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर में बारिश का दौर बना रह सकता है।

झारखंड में बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

झारखंड के रांची, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई और फिर 2 से 3 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भोपाल में किसानों का आंदोलन, CM हाउस तक मार्च की तैयारी, चंद किलोमीटर दूर बैठे, स्कूलों में छुट्टी घोषित

  • ,
  • इराक में अमेरिका-सऊदी सेना का बड़ा हवाई हमला, ईरान समर्थित गुटों के ठिकाने किए तबाह! US बोला- तेहरान के हमले का था जवाब

  • ,
  • रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी सीनेट में आगे बढ़ा 100% टैरिफ वाला बिल, भारत-चीन भी दायरे में

  • ,
  • कांग्रेस ने अमित शाह पर तीखे किए हमले, एके-47, पैलेट गन और बिना वर्दी-नाम वाले पुलिस वालों पर मांगा जवाब

  • ,
  • आइसा ने देश भर में प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ का आरोप लगाया, हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की मांग की