
मौसम विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
राजस्थान को लेकर IMD का कहना है कि राज्य में अगले सप्ताह से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून और सक्रिय होगा, जिससे बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे पहले रविवार को भी राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
Published: undefined
IMD के मुताबिक, आज पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।
Published: undefined
दक्षिण और पश्चिम भारत में भी मॉनसून का असर बना रहेगा। गोवा के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं केरल, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined