हालात

मौसम अपडेट: मॉनसून ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 15 राज्यों में अगले 10 घंटे भारी

दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों में अगले 10 घंटे के दौरान मौसम बिगड़ने का अनुमान है। IMD ने भारी बारिश, आंधी-तूफान, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक लगातार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 10 घंटे के दौरान 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुजरात में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी और कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Published: undefined

दिल्ली-NCR: गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में 8 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 9 और 10 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। 11 जुलाई को बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Published: undefined

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ, इटावा, वाराणसी, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, बांदा और कानपुर समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

Published: undefined

बिहार: 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मुंगेर, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बक्सर, सिवान, सारण, गया और पटना में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। विभाग ने 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। पटना में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Published: undefined

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर समेत कई जिलों में 8 और 9 जुलाई को बेहद भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में अगले चार से पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। 10 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

Published: undefined

महाराष्ट्र: मुंबई में येलो, ठाणे में ऑरेंज अलर्ट

महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुंबई में येलो और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पालघर और नासिक के लिए भी चेतावनी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिन से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी।

Published: undefined

पश्चिम बंगाल: 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का खतरा

कोलकाता, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है। तीस्ता, तोर्सा, जलढाका और रायदक नदियों का जलस्तर बढ़ने, निचले इलाकों में बाढ़ और फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई है।

Published: undefined

गुजरात: अगले 24 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, रेड अलर्ट

गुजरात के कई इलाकों में लगातार बारिश जारी है। सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में पहले से तेज बारिश हो रही है। जलभराव, बाढ़ और परिवहन सेवाएं प्रभावित होने की आशंका के बीच कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Published: undefined

हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को भी अलर्ट वाले राज्यों में शामिल किया है। अगले 10 घंटे के दौरान इन राज्यों के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने के लिए कहा गया है।

Published: undefined

पहाड़ी राज्यों में भी खराब मौसम की चेतावनी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले 10 घंटे तक बारिश और तेज हवाओं का असर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन पहाड़ी राज्यों में खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Published: undefined

झारखंड, ओडिशा और केरल में बारिश-आंधी का अलर्ट

झारखंड, ओडिशा और केरल में भी अगले 10 घंटे के दौरान बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined