हालात

मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों में बारिश की संभावना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 जून से 5 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी।

Published: undefined

दिल्ली-NCR, पहाड़ी राज्यों में तेज होंगी प्री-मानसून गतिविधियां

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन राज्यों के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम में यह बदलाव मैदानी क्षेत्रों में भी असर दिखाएगा, जिससे तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

Published: undefined

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में बदलेगा मौसम

राजस्थान के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में धूलभरी आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। लंबे समय से जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम में यह बदलाव लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आने वाला माना जा रहा है।

Published: undefined

बिहार और मध्य प्रदेश में भी बारिश के संकेत

बिहार के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम का असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई शहरों में देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Published: undefined

दक्षिण भारत में जारी रहेंगी बारिश की गतिविधियां

गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी मौसम करवट ले सकता है। वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। दक्षिण भारत में मानसून की प्रगति के साथ कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined