
देशभर में मॉनसून सक्रिय है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 जुलाई के लिए यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी, वज्रपात और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों के निचले हिस्सों में जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा मध्य असम और आसपास के इलाकों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के असर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। पूर्वी राज्यों के कई जिलों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।
राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज, फिरोजाबाद और औरैया समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में पटना, गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और अररिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां भी 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड के बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश में बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश और 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, डोडा, जम्मू, पुंछ, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी और कठुआ में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
झारखंड के रांची, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में तेज बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों में ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, बांकुड़ा, बीरभूम, दुर्गापुर, मालदा, कूचबिहार, मुर्शिदाबाद और कलिम्पोंग में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पंजाब के संगरूर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, पठानकोट, अमृतसर, बरनाला, मनसा, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर और एसएएस नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान के हनुमानगढ़, चुरू, जयपुर, झुंझुनू, दौसा, भरतपुर, अजमेर, करौली, नागौर, पाली, चित्तौड़गढ़ और सवाई माधोपुर में भारी बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जयपुर का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश के भोपाल, शिवपुरी, सागर, दमोह, विदिशा, खांडवा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), रायसेन, अशोक नगर, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, कटनी और इंदौर में 24-25 जुलाई के दौरान भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए