हालात

Weather Update: यूपी-बिहार से दिल्ली-राजस्थान तक बदला मौसम का मिजाज, ठंड-कोहरा, बारिश-बर्फबारी को लेकर IMD का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। ठंड के साथ घना कोहरा, तेज हवाएं, बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं ठंड का असर कम हो रहा है तो कहीं कोहरा, तेज हवाएं और बर्फबारी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। ताजा अलर्ट से साफ है कि मौसम अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है।

Published: undefined

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 6 फरवरी से 11 फरवरी के बीच मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। इस दौरान कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। खासतौर पर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बिगड़ सकता है। बर्फबारी की वजह से पर्वतीय मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

Published: undefined

उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों के लिए उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड का अहसास बढ़ सकता है और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Published: undefined

कोहरे की चपेट में उत्तर भारत

IMD के अनुसार, 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने का खतरा है। खासकर सुबह और देर रात के समय लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Published: undefined

दिल्ली-NCR में बढ़ता तापमान

दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के पहले हफ्ते के साथ ही ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 फरवरी से 10 फरवरी तक एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।

6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, 8, 9 और 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि तापमान बढ़ने के साथ वायु प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

Published: undefined

उत्तर प्रदेश: घना कोहरा और तेज हवाएं

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में दृश्यता बेहद कम रह सकती है। पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Published: undefined

बिहार में कोहरे से यातायात प्रभावित

बिहार में भी 6 फरवरी को घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। इसका असर सड़क यातायात के साथ-साथ रेल सेवाओं पर भी पड़ सकता है और ट्रेनों के लेट होने की संभावना है। आने वाले दिनों में राज्य में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Published: undefined

राजस्थान में ठंड का अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं, हालांकि कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरन का एहसास कराएंगी।

Published: undefined

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बदलेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 7 फरवरी की सुबह घना कोहरा भी छा सकता है। तेज हवाओं की वजह से ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा।

उत्तराखंड में 5 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। अगले चार दिनों तक मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन 9 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं।

Published: undefined

जम्मू-कश्मीर में दो चरणों में सक्रिय होगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है। इसके बाद 9 से 11 फरवरी के बीच एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे झमाझम बारिश और भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम की इस सक्रियता का असर सड़क यातायात और पर्वतीय इलाकों पर पड़ सकता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined