हालात

बुलंदशहर हिंसा के आरोपियों का फूल-माला से स्वागत बीजेपी सरकार में मरती हुई संवेदना का प्रतीक: कांग्रेस

बुलंदशहर हिंसा के आरोपी जब जमानत पर जेल से बाहरआए तो फूल माला पहनाकर जय श्री राम और वंदे मातरम के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

योगीराज में मॉब लिंचिंग के अभियुक्तों का माला पहनाकर स्वागत करने का मामला सामने आया है। इन सभी अभियुक्तों का संबंध बुलंदशहर हिंसा है। इस स्वागत को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “बुलंदशहर हिंसा के आरोपियों का फूल-मालाओं से स्वागत और उसमें बीजेपी सरकार की विचारधारा के लोगों की संलिप्तता इस सरकार की मरती हुई संवेदना का प्रतीक है। साथ ही, जय श्रीराम के नारे लगाकर ऐसा करना भगवान राम के जीवन चरित्र का भी अपमान है।”

दरअसल पिछले साल दिसंबर में बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में गोकशी की अफवाह के बाद हुई हिंसा में शामिल अभियुक्तों का शनिवार को जमानत पर जेल से बाहर आने पर हीरो की तरह स्वागत किया गया। हाई कोर्ट के आदेश पर इन सभी को जमानत पर रिहा किया गया है। रिहा होने वाले में शिखर अग्रवाल, हेमू, उपेंद्र राघव, रोहित राघव, जीतू फौजी, राजकुमार और सौरव के नाम शामिल हैं।

वहीं आरोपियों के बाहर आने पर सुबोध सिंह की पत्नी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले ने मुझे दुखी किया है। मैं पूछना चाहती हूं कि यह निर्णय किस आधार पर दिया गया है। मैं सीएम से मांग करती हूं कि उनकी जमानत रद्द की जाए।

बता दें कि 3 दिसंबर 2018 को बुलंदशहर के स्याना के चिंगरावटी गांव में गौकशी की अफवाह के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हिंसा के दौरान कइ जगहों पर आगजनी और बवाल हुआ था।

इस मामले में यूपी पुलिस ने मामला दर्ज कर 38 लोगों को जेल भेजा था। 38 में से 6 आरोपी साढ़े सात महीने के बाद जेल से जमानत पर रिहा होकर शनिवार को बाहर निकले थे।

इसे भी पढ़ें: 40 हजारी हुआ 24 कैरट सोना, चांदी 46 हजार के पार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बनी वजह

वीडियो: साध्वी प्रज्ञा ने फिर दिया बेतुका बयान, ‘विपक्ष मारक शक्ति का प्रयोग कर ले रही है बीजेपी नेताओं की जान’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध