हालात

पश्चिम बंगालः विधानसभा परिसर में 12 BJP विधायकों ने किया राष्ट्रगान का अपमान, सभी के खिलाफ थाने में FIR दर्ज

आरोप है कि सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी विधायक जब विधानसभा परिसर में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रगान गा रहे थे तो उसी समय अधिकारी समेत अन्‍य बीजेपी विधायकों ने उनकी तरफ इशारा करते हुए "चोर-चोर" नारे लगाए, जो राष्ट्रगान का अपमान है।

बंगाल विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में 12 BJP विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज
बंगाल विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में 12 BJP विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में कोलकाता के हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में 12 बीजेपी विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी विधायकों में बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज तिग्गा भी शामिल हैं।

यह उपद्रव बुधवार दोपहर को शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में काली पोशाक पहने तृणमूल कांग्रेस के विधायक बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत राज्य सरकार को केंद्र द्वारा बकाया का भुगतान नहीं करने के खिलाफ विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे।

विरोध सत्र के अंत में विपक्ष के नेता के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों का एक समूह पार्टी की मेगा रैली के लिए विधानसभा परिसर में पहुंचा, इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया।विपक्ष के नेता समेत अन्‍य विधायकों को टीएमसी के प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए "चोर, चोर" नारे लगाते देखा गया।

बाद में मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय से शिकायत करते हुए कहा कि जब सत्ता पक्ष के विधायक राष्ट्रगान गा रहे थे, तो बीजेपी विधायक ये नारे लगा रहे थे और इसलिए यह राष्ट्रगान का अपमान है। उन्होंने अध्यक्ष से इस मामले में आवश्यक कानूनी कदम उठाने का भी अनुरोध किया।

स्पीकर ने शिकायत पर तुरंत कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल डिवीजन) को बुलाया, जिसके अधिकार क्षेत्र में राज्य विधानसभा आती है, और तीन तृणमूल कांग्रेस विधायकों ने इस संबंध में एक शिकायत पत्र उन्हें सौंपा। इसी शिकायत के आधार पर 12 बीजेपी विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो

  • ,
  • ''आस्था के साथ धोखे’ के आरोपों पर जवाब दें पीएम', जयराम रमेश ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री से भी मांगा जवाब

  • ,
  • महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का रीजीजू को करारा जवाब, बोले- 2023 का कानून लागू कीजिए, बिना किसी शर्त के