
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट हार गई हैं। चुनाव आयोग ने आखिरकार बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी की जीत का ऐलान कर दिया है।
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम की सीट पर अभी भी ट्विस्ट जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रात 10.50 बजे के अपडेट के मुताबिक टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से आग चल रही थीं। लेकिन अब फिर सुवेंदु अधिकारी मामूली अंतर से आगे हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम की सीट पर अभी भी ट्विस्ट जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रात 10.50 बजे के अपडेट के मुताबिक टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से जीत गई हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और डीएमके प्रमुख स्टालीन से फोन पर बात कर दोनों नेताओं को उनकी पार्टी की जीत के लिए बधाई दी है।
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती दोबारा कराए जाने की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिंडल कोलकाता में मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलने पहुंचा है। इस सीट पर पहले ममता की विजय का ऐलान हुआ लेकिन बाद में बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को विजयी घोषित किया गया।
बीजेपी नेता शुभेन्दु अधकारी ने नंदीग्राम सीट से जीत के बाद कहा कि नंदीग्राम के महान लोगों को उनके प्यार, विश्वास, आशीर्वाद और समर्थन देने के लिए और नंदीग्राम से मुझे अपने प्रतिनिधि और विधायक के रूप में चुनने के लिए मैं ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं।
मेट्रो मैन के नाम से मशहूर बीजेपी नेता ई श्रीधरन केरल की पडक्कल विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार शफी परमबील ने हराया है।
पीएम मोदी ने केरल विधानसभा चुनाव मे जीत के लिए पिनारयी विजयन और एलडीएफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम कई विषयों पर एक साथ काम करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत कोरोना वैश्विक महामारी को कम करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और कोरोना महामारी को दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन देना जारी रखेगा।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “हम चुनाव हारे हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी है और ना ही मनोबल खोया है। इन चुनाव नतीजों के बाद पार्टी विश्लेषण करेगी। जो कमियां रह गई हैं भविष्य में उस पर गंभीरता से काम करेंगे। हम इन चुनाव परिणामों को विनम्रता से स्वीकार करते हैं।”
उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हम चुनाव परिणामों को पूरी विनम्रता व ज़िम्मेदारी से स्वीकार करते है। मोदी सरकार से अनुरोध है कि अब चुनावी जोड़-तोड़ छोड़, कोविड मरीज़ों के लिए दवाई,अस्पताल बेड व ऑक्सीजन के बंदोबस्त करे व वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर राष्ट्रीय नीति बना काम करें।”
देश में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी को रुझानों में पूर्ण बहुमत मिल गई है। टीएमसी 215 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 74 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में बीजेपी, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बहुमत मिल गई है। टीएमसी 210 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 78 सीटों पर आगे है।
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने एक सीट जीती। 5 सीटों पर ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस, 3 सीटों पर बीजेपी और 2 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।
चुनाव आयोग ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को विजय उत्सव पर तत्काल रोक लगाने के लिए पत्र लिखा। चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जिम्मेदार SHO और अन्य अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ आपराधिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 201 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और 78 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, असम विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर बीजेपी, 26 सीटों पर कांग्रेस, 11 सीटों पर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और 11 सीटों पर असम गण परिषद आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 5 सीटों पर ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस, 3 सीटों पर बीजेपी और 2 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बंगाल में 284 सीटों के रुझान आए गए हैं। बंगाल में टीएमसी को पूर्ण बहुमत मिल गई है। टीएमसी 202 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 77 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 198 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और 80 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बहुमत मिल गई है। टीएमसी 198 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 91 सीटों पर आगे है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बहुमत मिल गई है। टीएमसी 193 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 94 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल में 137 सीटों के रुझान समने आए गए हैं। सीपीएम 55 और कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है।
पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में टीएमसी को बहुमत मिलने पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “इस बार राउंड काफी ज्यादा है इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, शाम तक ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहां (नंदीग्राम) बीजेपी जीतेगी और ममता जी हारेंगी।“
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बहुमत मिल गई है। टीएमसी 180 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 88 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 170 के रुझान आ गए हैं। इसमें 112 सीटों पर टीएमसी और 58 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में 38 सीटों पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), 20 सीटों पर कांग्रेस और 12 सीटों पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग आगे चल रही है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बहुमत मिल गई है। टीएमसी 152 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 119 सीटों पर आगे है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी 131 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 86 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 23 सीटों पर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, 24 सीटों पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, 3 सीटों पर पट्टाली मक्कल काची आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के मृताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, 11 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी 112 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 85 सीटों पर आगे है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में 7 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और 3 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
केरल विधानसभा चुनाव में अभी एक सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, दो सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार और 5 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में एक सीट पर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और दो सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी 96 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 78 सीटों पर आगे है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी 79 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 66 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक सीट पर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम, एक सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और एक सीट पर पट्टाली मक्कल काची आगे चल रही है।
विधानसभा उपचुनाव में राजस्थान के राजसमंद से बीजेपी की दीप्ति किरण माहेश्वरी और सहाड़ा से कांग्रेस की गायत्री त्रिवेदी आगे चल रही हैं।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी 62 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 58 सीटों पर आगे है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी 52 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है।
पांच राज्यों में मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है।
तमिलनाडु के चेन्नई में विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। तस्वीरें चेन्नई के लोयोला कॉलेज में एक मतगणना केंद्र की हैं।
पांच राज्यों में मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।
पांच राज्यों में मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है।
बंगाल से आया विधानसभा चुनाव की मतगणना का पहला रुझान आ गया है। टीएमसी 9 सी पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 6 सीटों पर आगे है।
देश के 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। इसके साथ ही यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी। मतगणना शुरू हो गई है।
तमिलनाडु के मदुरै में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले एक मतगणना केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षा बल।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसको देखते हुए पूर्वी मिदनापुर में एक मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले एक मतगणना केंद्र पर तैयारियां की गई हैं। विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
देश के 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। इसके साथ ही यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी। सुबह 8 बजे तक मतगणना शुरू होगी। मतगणना से जुड़े तमाम अपडेट्स जानने के लिए नवजीवन के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 May 2021, 6:47 AM IST