हालात

पश्चिम बंगालः कांग्रेस ने कई वर्षों के बाद मनाया शहीद दिवस, राहुल गांधी की रैली का किया ऐलान

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि शहीद मीनार के आसपास का पूरा क्षेत्र समर्थकों से भर गया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता है। यह तो सिर्फ एक झलक है। बदलाव तय है और इसका असर अगले लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा।

पश्चिम बंगालः कांग्रेस ने कई वर्षों के बाद मनाया शहीद दिवस, राहुल गांधी की रैली का किया ऐलान
पश्चिम बंगालः कांग्रेस ने कई वर्षों के बाद मनाया शहीद दिवस, राहुल गांधी की रैली का किया ऐलान फोटोः @INCWestBengal

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने मंगलवार को कई वर्षों बाद मंगलवार को राज्य में ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी ने वर्ष 1993 में पुलिस गोलीबारी में मारे गए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ राज्य में कांग्रेस के पुनरुत्थान का संकेत है। कांग्रेस ने अगले वर्ष जनवरी-फरवरी के बीच कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक बड़ी रैली आयोजित करने की भी घोषणा की, जिसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

‘शहीद दिवस’ की शुरुआत 21 जुलाई, 1993 की उस घटना की याद में हुई थी, जब वाम मोर्चा सरकार के दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व में एस्प्लेनेड में आयोजित एक रैली पर पुलिस ने गोलीबारी की थी। इस घटना में युवा कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी। कांग्रेस ने इन कार्यकर्ताओं की स्मृति में 21 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ घोषित किया था।

बाद में ममता बनर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर 1990 के दशक के उत्तरार्ध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गठन किया। इसके बाद उनकी पार्टी ने धीरे-धीरे इस वार्षिक आयोजन की जिम्मेदारी संभाल ली और हर वर्ष धर्मतला में बड़े पैमाने पर रैली आयोजित करने लगी।

हालांकि, इस वर्ष विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद टीएमसी में आंतरिक विभाजन के चलते शहीद दिवस का आयोजन अपेक्षाकृत फीका रहा। ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए।

इस बीच, कांग्रेस ने बदली राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मध्य कोलकाता स्थित ऐतिहासिक 157 फुट ऊंची ब्रिटिशकालीन ‘शहीद मीनार’ पर अपना कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। चौधरी ने रैली में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के लिए शुभंकर सरकार की सराहना की।

बहरामपुर से पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘शहीद मीनार के आसपास का पूरा क्षेत्र समर्थकों से भर गया है। पुलिस हमारे कई कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने नहीं दे रही है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह तो सिर्फ एक झलक है। बदलाव तय है और इसका असर अगले लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा।’’

सभा को संबोधित करते हुए शुभंकर सरकार ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में आते समय कांग्रेस के 11 कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें आर. जी. कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने अगले कुछ महीनों के लिए पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हम नौ अगस्त से 14 अगस्त तक नुक्कड़ सभाएं आयोजित करेंगे और स्वतंत्रता दिवस की मध्यरात्रि में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।’’ उन्होंने यह भी घोषणा की कि पार्टी अगले वर्ष 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल रैली आयोजित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी इस रैली में शामिल होंगे।’’

पश्चिम बंगालः कांग्रेस ने कई वर्षों के बाद मनाया शहीद दिवस, राहुल गांधी की रैली का किया ऐलान

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता उदय भानु चिब ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस का बागी गुट भाजपा के नियंत्रण में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां तृणमूल कांग्रेस का बागी गुट बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। वे बीजेपी की ‘बी टीम’ हैं। हम अमित शाह से डरने वाले नहीं हैं। हम सड़कों पर उतरेंगे और तब सब देखेंगे कि क्या होता है।’’

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दीपा दासमुंशी ने भी तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से इस दिन का इस्तेमाल केवल ‘शक्ति प्रदर्शन’ के लिए किया जाता रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं से मिलने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं सोनिया गांधी

  • ,
  • पीएम आवास के पास धरने से हिली सरकार, राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने जबरन उठाया, हिरासत में लिया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका के बीच हमले जारी, पाकिस्तान में मध्यस्थों से मिले ईरानी अधिकारी

  • ,
  • जंतर-मंतर पर आज फिर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ उमड़ी, लोग अब पीछे हटने के मूड में नहीं, जोश पहले से ज्यादा हाई

  • ,
  • खेल: गौतम गंभीर के निर्णयों पर श्रीकांत ने उठाए सवाल और स्वेदश पहुंची अर्जेंटीना की टीम का शानदार स्वागत