हालात

पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

कांग्रेस राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है और उसने पहली ही सूची में 284 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने अगले महीने दो चरण में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है और उसने पहली ही सूची में 284 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Published: undefined

पार्टी ने दार्जिलिंग से मधप राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दम दम से सुस्मिता विश्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतंडी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर विस्तृत विचार-विमर्श करने के एक दिन बाद हुई।

Published: undefined

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया था।

बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और केंद्रीय निर्वाचप समिति (सीईसी) सदस्य - अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंहदेव, के जे जॉर्ज, पीएल पुनिया और अमी याज्ञनिक हैं। इनके अलावा एआईसीसी में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी बैठक में मौजूद रहे।मीर ने संवाददाताओं को बताया था कि पार्टी को विधानसभा की 294 सीटों के लिए 2,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना के लिए चार मई की तारीख तय की गई है।

Published: undefined