हालात

पश्चिम बंगाल: आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी! सीएम ममता वेतन वृद्धि की घोषणा की

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अप्रैल महीने से आशा कार्यकर्ताओं के 750 रुपए प्रति माह बढ़ाए जाएंगे। अप्रैल से आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनबाडी सहायिकाओं के वेतन में भी 750 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल की आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सराकर ने इनका वेतन बढ़ा दिया है। इसकी घोषणा खुद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है। सीएम ममता बनर्जी ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के वेतन वृद्धि को लेकर घोषणा की।

सीएम ममता ने कहा, "अप्रैल महीने से आशा कार्यकर्ताओं के 750 रुपए प्रति माह बढ़ाए जाएंगे। अप्रैल से आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनबाडी सहायिकाओं के वेतन में भी 750 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल आंगनवाड़ी वर्कर को वर्तमान में 8,250 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं। वहीं, ICDS हेल्पर के लिए 500 रुपए प्रति माह बढ़ाए जाएंगे। फिलहाल में ICDS हेल्पर को 6000 रुपए प्रति माह के आसपास दिए जा रहे हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप के सामने मत झुकिए मोदी जी, खड़े हो जाइये और UPI टैक्स को वापस लीजिए- राहुल गांधी

  • ,
  • सिनेजीवन: 26 सितंबर से लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 और आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को बताया नाटकीय

  • ,
  • ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी रक्षा सचिव हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश, रिपब्लिकन सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मक्का पर हमले की कोशिश से भड़का सऊदी अरब, हूती विद्रोहियों को दी चेतावनी, कहा- 'यह हमारी लक्ष्मण रेखा है'

  • ,
  • नोएडा में मांगों को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी, तीनों प्राधिकरणों के बाहर डटे हजारों किसान