हालात

पश्चिम बंगाल: अचानक आए तूफान से ढहे कई घर, कई लोग हुए घायल, फसलों को भी भारी नुकसान

स्थानीय निवासी शैफाली ने बताया कि इस तूफान ने उनका सब कुछ उजाड़ दिया। उनके घर की छत उड़ गई और खेत पूरी तरह बर्बाद हो गए। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से करीब 35 कच्चे मकान ढह गए, इसके नीचे दबने से कई लोग घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से करीब 35 कच्चे मकान ढह गए, इसके नीचे दबने से कई लोग घायल हो गए। खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा। इस प्राकृतिक आपदा के बाद से स्थानीय लोग दहशत में हैं और खुले आसमान के नीचे जीवन बसर कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तूफान इतनी तेजी से आया कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में कई घरों की छतें उड़ गईं, दीवारें गिर गईं और खेतों में खड़ी फसलें तहस-नहस हो गईं।

स्थानीय निवासी शैफाली ने बताया कि इस तूफान ने उनका सब कुछ उजाड़ दिया। उनके घर की छत उड़ गई और खेत पूरी तरह बर्बाद हो गए। यहां तक कि उनके कुछ जानवर भी इस तूफान की चपेट में आकर मारे गए।

ग्रामीण गोपाल सेन ने कहा कि उनके घर की टिन की छत उड़ गई और काफी नुकसान हुआ।ं

प्रीतम मंडल नाम के एक और स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 3:15 बजे आए तूफान ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। तूफान कुछ ही मिनटों तक चला, लेकिन उसने सब कुछ नष्ट कर दिया। उनका कहना है कि किसानों को इस आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं और अब खाने तक के लाले पड़ गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अभी तक किसी भी तरह की सरकारी राहत नहीं मिली है। वे अपने घरों के नष्ट होने के बाद असहाय महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगा रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम