हालात

पश्चिम बंगाल: यात्री बस में आग लगने से दर्दनाक हादसा, 30 लोग झुलसे, कई लोगों की हालत गंभीर

ओडिशा के पारादीप जा रही एक एसी बस में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 30 लोग झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगजनी की यह घटना मदपुर में नेशनल हाईवे-16 पर हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है ओडिशा के पारादीप जा रही एक एसी बस में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 30 लोग झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगजनी की यह घटना मदपुर में नेशनल हाईवे-16 पर हुई है।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बस धू-धू कर जलने लगी। सभी यात्री बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकल की भी कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए