पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। गाय चोरी के शक में दो लोगों को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। यह मामला गुरुवार सुबह कोतवाली थाना अंतर्गत पुटीमारी के पास फुलेश्वरी क्षेत्र की है। पुलिस मुताबिक, मृतकों की पहचान प्रकाश दास और बाबला मित्र के रूप में हुई है। दोनों ही लोग माथाभांगा इलाके के रहने वाले हैं।
Published: 22 Nov 2019, 9:32 AM IST
बताया जा रहा है कि प्रकाश दास और बाबला मित्र पिकअप वैन में मवेशी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान फुलेश्वरी के पास इन्हें रोक कर कुछ लोग पूछताछ करने लगे। दोनों पर गाय चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। भीड़ ने भी दोनों लोगों को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने इतना पीटा की दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ने दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस प्रकाश और बाबला को जिला अस्पताल ले कर गई, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Published: 22 Nov 2019, 9:32 AM IST
यहां के एसपी संतोष निंबलकर ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों को गाय चोर समझकर भीड़ ने पीटना शुरू कर दिया। भीड़ की पिटाई से दोनों लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Published: 22 Nov 2019, 9:32 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Nov 2019, 9:32 AM IST