हालात

INDIA गठबंधन से क्या चाहते हैं? नीतीश कुमार ने इस सवाल का दे दिया जवाब, उन्होंने खुद बताया- आखिर क्या है उनकी ख्वाहिश

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे बारे में गलत अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं बैठक में नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि बीमार था, इस कारण नहीं गया। उन्होंने कहा कि अगली बैठक होगी तो जरूर जाऊंगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार INDIA गठंधन से क्या चहते हैं? उन्होंन खुद इस सवाल का जवाब दे दिया है। साथ ही वह लोग जो अब तक यह सवाल पूछ रहे थे उन्हें जवाब मिल गया है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का एकजुट होना देश हित में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस मैं चाहता हूं कि सभी एकजुट हों"।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे बारे में गलत अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं बैठक में नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि बीमार था, इस कारण नहीं गया। उन्होंने कहा कि अगली बैठक होगी तो जरूर जाऊंगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगली बैठक में कहूंगा भी कि आज ही सभी चीजें तय कर लीं जाए। मैंने शुरू से ही कहा है कि यह देश हित में है। अक्सर मेरी बातें उठती हैं, मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मुझे कुछ नहीं चाहिए।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि जो लोग आज बैठे हैं, वे इतिहास बदल रहे हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की 6 दिसंबर को बैठक होनी थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। वहीं, आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा है कि अब 17 दिसंबर को बैठक होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामे के भेंट चढ़ा, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' यज्ञ, कांग्रेस बोली- ये दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक

  • ,
  • 'अपने पश्चाताप के लिए करें भूख हड़ताल', रघुवर दास के छात्र आंदोलन में शामिल होने की घोषणा पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज

  • ,
  • गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार का कहर! पुलिस मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, होमगार्ड की मौत

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-UP-बिहार से उत्तराखंड-हिमाचल तक बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं