हालात

दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में लगेगा वक्त, लंबी प्रक्रिया के बाद हो सकेगी MCD की अगली बैठक

पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति 6 जनवरी को पहली बैठक के लिए की गई थी। सदन की बैठक स्थगित होने के बाद अब फिर से नए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति करनी पड़ेगी। लेकिन इसकी प्रक्रिया काफी लंबी है। इसलिए एमसीडी के बैठक में लंबा समय लगना तय है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

राजधानी दिल्ली में हाल में संपन्न चुनाव के बाद एमसीडी की पहली बैठक में जो हंगामा और बवाल हुआ, उसके बाद एमसीडी की अगली बैठक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के बाद ही होगी। सूत्रों के अनुसार इस प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है। सूत्रों के अनुसार सदन की अगली बैठक होने में अभी वक्त लगेगा। क्योंकि अभी पीठासीन अधिकारी की ही नियुक्ति नहीं हो पाई है। शपथ ग्रहण की पूरी जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी की होती है। इसलिए इस पूरी प्रक्रिया में अभी कुछ समय लगने वाला है।

गौरतलब है कि पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति 6 जनवरी को पहली बैठक के लिए की गई थी। सदन की बैठक स्थगित होने के बाद शपथ के लिए फिर से नए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति करनी पड़ेगी। पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया का सबसे पहला हिस्सा यह है कि एमसीडी के सचिव पीठासीन अधिकारी के लिए नामों की सूची कमिश्नर ऑफिस भेजेंगे। फिर कमिश्नर ऑफिस एमसीडी सचिव द्वारा भेजे गए नामों की सूची को शहरी विकास विभाग के पास भेजेगा।

यहां से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन फाइलों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास भेजेंगे। केजरीवाल के पास से फिर पीठासीन अधिकारी के नामों वाली फाइल दिल्ली के उपराज्यपाल के पास जाएगी। फिर पीठासीन अधिकारी के नाम पर अंतिम मुहर उपराज्यपाल लगाएंगे। एक बार जब पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति हो जाएगी उसके बाद ही दिल्ली में मेयर की चुनाव की तारीख तय होगी।

पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के बाद ही सदन की अगली बैठक होगी। इस बैठक में सभी पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। जब एक बार सभी पार्षदों की शपथ हो जाएगी तो उसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। सामान्य रूप से ऐसा होता है पहली बैठक के बाद नए सदस्य अपना पद ग्रहण करते हैं और पुराने सदस्य पद छोड़ देते हैं। अब नए निगम के पूरी तरह अस्तित्व में आने तक समिति की शक्तियां विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार के पास ही होंगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत