
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्रेयसस ने डेल्टा वेरिएंट को लेकर चेताते हुए कहा है कि डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच विश्व अब तीसरी लहर के शुरूआती चरण में है। उन्होंने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम आपातकालीन समिति की 8वीं बैठक में कहा कि डेल्टा वेरिएंट के प्रसार के बीच सामाजिक गतिशीलता में वृद्धि और सिद्ध सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के असंगत उपयोग के कारण संक्रमण के मामलों और मौतों दोनों में वृद्धि हो रही है।
Published: undefined
विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य निकाय प्रमुख ने कहा कि 10 सप्ताह की गिरावट के बाद कोरोना से मौतें फिर से बढ़ रही हैं। वायरस का विकास जारी है, जिसके परिणामस्वरूप यह अधिक संक्रमणीय रूप हैं। दुर्भाग्य से, हम अब तीसरी लहर के शुरूआती चरण में हैं। उन्होंने कहा कि डेल्टा वेरिएंट अब दुनिया के 111 देशों में पहुंच चुका है। हमें आशंका है कि यह जल्द ही दुनिया में कोरोना संक्रमण का सबसे घातक स्ट्रेन साबित होगा।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि टीकों के वैश्विक वितरण में असमानता और जीवन रक्षक उपकरणों तक असमान पहुंच चौंकाने वाली है। उन्होंने अफसोस जताया कि कई देशों को अभी भी कोई टीका नहीं मिला है और अधिकांश देशों को पर्याप्त टीका नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि असमानता ने दो-ट्रैक महामारी पैदा कर दी है- अर्थात, टीकों की सबसे बड़ी पहुंच वाले देशों के लिए एक ट्रैक, जो प्रतिबंध हटा रहे हैं और लॉकडाउन फिर से खोल रहे हैं और दूसरा ट्रैक उन लोगों के लिए जिनके यहां अभी वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। कई देशों को अभी भी कोई टीका नहीं मिला है और अधिकांश को पर्याप्त टीका नहीं मिला है।
Published: undefined
उन्होंने सितंबर तक हर देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी, 2021 के अंत तक कम से कम 40 प्रतिशत और 2022 के मध्य तक कम से कम 70 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर जोर देने की डब्ल्यूएचओ की अपील को दोहराया। इस बात पर जोर देते हुए कि अकेले टीके महामारी को नहीं रोकेंगे, ट्रेडोस ने देशों से अनुरूप और सुसंगत दृष्टिकोण के साथ बने रहने का आह्वान किया। इसका अर्थ है कि उपलब्ध सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक उपायों की पूरी श्रृंखला का उपयोग करना और सामूहिक समारोहों के लिए व्यापक जोखिम प्रबंधन दृष्टिकोण अपनाना शामिल है।
Published: undefined
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने जोर देकर कहा कि दुनिया भर के कई देशों ने दिखाया है कि इन उपायों से इस वायरस को रोका और नियंत्रित किया जा सकता है। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी टीकाकरण की स्थिति को रिकॉर्ड करने के लिए एक सामंजस्यपूर्ण दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए टीकाकरण और प्रोफिलैक्सिस के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणपत्र को डिजिटल बनाने के विकल्पों की भी समीक्षा कर रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined