
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा डब्ल्यूएचओ को अमेरिकी फंडिंग फ्रीज करने की धमकी के बारे में प्रेस के एक सवाल का जवाब देते हुए, टेड्रोस ने बुधवार को कहा कि, इस समय दुनिया के लिए उनका संदेश एकता और एकजुटता है, न कि वायरस का राजनीतिकरण करना। उन्होंने कहा कि, “मौं दुनिया को दो सुझाव देना चाहता हूं। पहली राष्ट्रीय एकता और दूसरी वैश्विक एकजुटता।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर नेताओं को दलगत राजनीति से उठकर देश के लिए काम करना चाहिए।
टेड्रोस ने कहा, “राजनीतिक दलों और नेताओं के मेरा संदेश है कि वायरस का राजनीतिकरण मत को। अगर तुम्हें अपने देशवासियों की फिक्र है तो सभी पार्टियों और विचारधाराओं को साथ लेकर काम करो....बिना एकता के भरपूर संसाधन वाला कोई भी मुसीबत में आ जाएगा और संकट और गहरा हो जाएगा।”
उन्होंने कहा कि, “कोविड-19 को राजनीतिक हित साधने और बदला लेने में इस्तेमाल मत करो। अपने आप को साबित करने के लिए तुम्हारे पास बहुत सारे तरीके हैं, लेकिन म से कम वायरस को तो अपनी राजनीतिक चमकाने के लिए इस्तेमाल मत करो। यह आग से खेलने जैसा है।”
टेड्रोस ने आगे कहा कि, “वक्त आ गया है कि अमेरिका, चीन और जी-20 के सभी देशों के साथ ही पूरी दुनिया को मिलकर इस वायरस से लड़ना चाहिए। अगर राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मतभेद होंगे तो वायरस कामयाब हो जाएगा।”
गौरतलब है कि इससे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुएतरेस ने कहा था कि इस वक्त पूरी दुनिया को विश्व स्वास्थ्य संगठन का साथ देना चाहिए। एक बयान में उन्होंने कहा था कि, “मेरा विश्वास है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का साथ देना चाहिए क्योंकि वायरस से लड़ने के लिए पूरी दुनिया का एक साथ मिलकर साथ आना जरूरी है।”
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए