हालात

जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कौन? NHRC ने पंजाब में पराली जलाने पर जताई चिंता, लग सकता है भारी जुर्माना

एनएचआरसी ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर सख्त रवैया अपनाया है और उत्तर भारत, खासकर पंजाब में पराली जलाए जाने के मामलों पर जल्द कड़े कदम उठाने को कहा है। आयोग ने ये भी कहा कि पराली जलाने की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के खेतों में पराली जलाए जाने को लेकर चिंता जताई है। आयोग ने इस मामले में पंजाब से एक विस्तृत रिपोर्ट भी प्राप्त की है। आयोग ने कहा की वायु प्रदूषण को देखते हुए अगर पराली जलाने के मामले नहीं रुके तो पंजाब को भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है। एनएचआरसी ने पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बढ़ते वायु प्रदूषण के मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में पराली जलाने के मामलों पर पंजाब सरकार ने आयोग को रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में पंजाब सरकार की तरफ से कहा गया है कि वो पराली की घटनाओं को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

एनएचआरसी ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर सख्त रवैया अपनाया है और उत्तर भारत, खासकर पंजाब में पराली जलाए जाने के मामलों पर जल्द कड़े कदम उठाने को कहा है। आयोग ने ये भी कहा कि पराली जलाने की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पंजाब पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

वहीं पंजाब के मुख्य सचिव की तरफ से आयोग को बताया गया कि पूरे पंजाब में किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रोत्साहित और जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर आयोग ने मुख्य सचिव से पंजाब में पराली प्रबंधन से जुड़े मामलों और इस संबंध में कुछ आंकड़े भी मांगे हैं।

गौरतलब कि बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हवा की स्थिती 'बहुत खराब' श्रेणी में है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन और चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी

  • ,
  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो