हालात

चुनावी मौसम में महंगा हो गया खाने-पीने का सामान और सब्जियां, ऊपर दौड़ी थोक महंगाई दर

चुनावी मौसम में मोदी सरकार को महंगाई के मोर्चे पर एक बार फिर झटका लगा है। दरअसल, थोक महंगाई के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। यह मार्च में बढ़कर 3.18 फीसदी पर पहुंच गई, जो कि फरवरी में 2.93 फीसदी पर थी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

चुनावी मौसम में थोक मंहगाई के मोर्चे पर मोदी सरकार को एक बार फिर झटका लगा है। देश में खाद्य वस्तुओं और ईंधन के दाम बढ़ने से मार्च में थोक मूल्य आधारित महंगाई दर फरवरी के 2.93 फीसदी से बढ़कर मार्च में 3.18 फीसदी हो गई। थोक मूल्य आधारित महंगाई के आधिकारिक आंकड़े सोमवार को जारी किए गए।

थोक महंगाई के ये आंकड़े तीन महीने का सबसे उच्चतम स्तर है। इससे पहले खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में खुदरा महंगाई बढ़कर 2.86 फीसदी रही। इससे पहले फरवरी महीने में खुदरा महंगाई दर 2.57 फीसदी रही थी।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च में सब्जियों के दाम में 28.13 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि फरवरी में सब्जियों के दाम में 6.82 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर फरवरी महीने के 4.28 फीसदी से बढ़कर 5.68 फीसदी हो गई। ईंधन और शक्ति (पावर) की महंगाई दर फरवरी के 2.23 फीसदी से बढ़कर 5.41 फीसदी हो गई।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर पिछले साल के मार्च महीने में 2.74 फीसदी थी जो इस साल मार्च में बढ़कर 3.18 फीसदी हो गई। थोक मंहगाई दर इस साल फरवरी में 2.93 फीसदी दर्ज की गई थी।

इससे पहले मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं और ईंधन के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई दर बढ़ी है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति एक महीना पहले फरवरी में 2.57 फीसदी रही थी जबकि एक साल पहले मार्च में यह 4.28 फीसदी पर थी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • 'जिंदा भूतों' का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग

  • ,
  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता

  • ,
  • ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में ‘अशांत माहौल’ बना रही बीजेपी सरकार, ज्ञानेश कुमार 'डाकू', पद से हटाने की मांग

  • ,
  • ‘नोटबंदी’ के बाद देश ‘वोटबंदी’ का सामना कर रहा है... सचिन पायलट ने एसआईआर को बताया असंवैधानिक