हालात

हिमाचल-उत्तराखंड जैसे राज्यों में क्यों आ रही हैं आपदाएं, इसके लिए कौन है जिम्मेदार? पर्यावरणविदों ने बताया

पर्यावरणविद सुरेश भाई ने कहा कि उत्तराखंड समेत कई हिमालयी राज्यों में आई हालिया आपदाएं मानव निर्मित हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

पर्यावरणविदों का कहना है कि उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों में हालिया प्राकृतिक आपदाएं मौजूदा विकास नीतियों का परिणाम हैं और इस क्षेत्र में सड़कों की चौड़ाई पांच से छह मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।

'उत्तराखंड जल बिरादरी' द्वारा 'हिमालयी आपदा- गंगा और यमुना का विकास या विनाश' विषय पर आयोजित चर्चा में सोमवार को पर्यावरणविद सुरेश भाई ने कहा कि उत्तराखंड समेत कई हिमालयी राज्यों में आई हालिया आपदाएं मानव निर्मित हैं।

Published: undefined

उन्होंने कहा, ‘‘हिमालय में चौड़ी सड़कों की कोई आवश्यकता नहीं है। जब से उत्तराखंड और हिमाचल में चौड़ी सड़कों और बांधों का निर्माण शुरू हुआ है, तब से ये क्षेत्र आपदाओं के केंद्र बन गए हैं।’’

सुरेश भाई ने कहा, ‘‘वर्तमान नीतियां इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। हिमालयी क्षेत्र में सड़कों की चौड़ाई पांच से छह मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।’’

Published: undefined

मैग्सेसे पुरस्कार विजेता और जल संरक्षणकर्ता राजेंद्र सिंह ने कहा कि हिमालय में बिना योजना के हो रहा विकास संकट की जड़ में है।

‘‘वाटर मैन’’ के नाम से जाने जाने वाले सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिमालय के लोग 1988 में अरावली के लोगों द्वारा किए गए जल संरक्षण की तरह कदम उठाएं।

Published: undefined

राजेंद्र सिंह ने कहा, "प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण केवल सरकारों पर नहीं छोड़ा जा सकता। इसका समाधान केवल जन भागीदारी से ही संभव है।"

पद्मश्री से सम्मानित कल्याण सिंह रावत ने कहा कि यदि पौधारोपण आवश्यकता के अनुसार और उद्देश्यपूर्ण ढंग से किया जाए तो यह अधिक प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालय से चौड़ी पत्तियों वाले पेड़ घटते जा रहे हैं और उनकी जगह चीड़ ने ले ली है, जो आपदा को सीधा आमंत्रण दे रहा है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 40 साल में पहली बार नॉकआउट मैच जीता मेक्सिको, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, 8 की मौत

  • ,
  • FIFA: स्वीडन के खिलाफ 3-0 से जीता फ्रांस, एमबाप्पे रहे टीम के हीरो, दो गोल दागे, इस मामले में की मेसी की बराबरी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत